दुमका से आसनसोल जा रही बस पुल से नीचे गिरी, महिला की मौत
भगवान इनकी आत्मा को शांति दे
संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर) : पालोजोरी-जामताड़ा मार्ग स्थित जरगड़ी पुल पर दुमका से आसनसोल जा रही शिव शक्ति बस शुक्रवार को पलट गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के जुमड़िया की रहने वाली गुलशन आरा (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार अन्य आधा दर्जन यात्रियों को भी चोटें आई।
बताते हैं कि जरगड़ी पुल के पास पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस खराबी को दूर करने का प्रयास हो रहा था। इस बीच वहां से गुजरी दूसरी बस से कई सवारियों को गंतव्य के लिए भेज दिया गया था। इस बस में सात सवारियां ही रह गई थीं। बस की खराबी को ठीक कराने के लिए किसी प्रकार स्टार्ट कर ले जाया रहा था। तभी बस पुल की रेलिग पर चढ़कर पलट गई और पुल से नीचे जा गिरी। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी प्रकार लोगों को बस से बाहर निकाला गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी अरविद कुमार सिंह, बीडीओ विकास कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह व खागा थाना प्रभारी जेएन सिंह पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाम हट सका। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि बस में सवारियों का संख्या अधिक होती तो बड़ा हादसा हो जाता।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें