Zomato Share Listing : जोमैटो के शेयरों की असल कीमत क्या है? जानकर आप हैरान रह जाएंगे
शुक्रवार को जैमेटो (Zomato) के शेयरों की धमाकेदार लिस्टिंग (Listing) हुई। शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर 53 फीसदी प्रीमियम (Premium) के साथ
सूचीबद्ध हुए।
जोमैटो (Zomato) के शेयरों की शुक्रवार को धमाकेदार लिस्टिंग हुई। इश्यू प्राइस (Issue Price) के मुकाबले कंपनी के शेयर 53 फीसदी प्रीमियम (Premium) पर लिस्ट हुए। इससे इश्यू में पैसे लगाने वाले निवेशकों (Investors) के चेहरे खिल गए। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
शेयर बाजार में शेयर लिस्ट होते ही जोमैटो एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यूएशन (Valuation) वाली कंपनियों के क्लब का हिस्सा बन गई। एक ही झटके में यह इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), कोल इंडिया (CIL) और वेदांता से बड़ी कंपनी बन गई है। इनमें से कई कंपनियां निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा हैं।

इसके बावजूद वैल्यूएशन गुरु अस्वथ दामोदरन (Aswath Damodaran) का मानना है कि जोमैटो के एक शेयर की असल कीमत 41 रुपये से ज्यादा नहीं है। एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर शुक्रवार को 125.25 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह कंपनी के शेयर की असल कीमत करीब 60 फीसदी तक कम है। कंपनी ने निवेशकों को आईपीओ (IPO) में 76 रुपये के भाव पर शेयर जारी किया था। इस तरह इस शेयर की असल कीमत इश्यू प्राइस के मुकाबले भी करीब आधी है।
आईपीओ के इश्यू प्राइस को लेकर हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दुनियाभर में वैल्यू निवेशकों का मानना है कि आईपीओ में अक्सर शेयर की कीमत ज्यादा रखी जाती है। इसके बावजूद जोमैटो के आईपीओ में जिस तरह से निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है, उससे पता चलता है कि बाजार में कितना ज्यादा लिक्विडिटी है।
देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें quicksamadhan.blogspot.com
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए
THANKS !
LIKE & SHARE

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें